Showing posts with label बिरबिरा के मेहत्तरू साहू ग्रामीणों के बीच बने उदाहरण. Show all posts
Showing posts with label बिरबिरा के मेहत्तरू साहू ग्रामीणों के बीच बने उदाहरण. Show all posts

Tuesday, 22 June 2021

आरंग क्षेत्र से एम्स को पहला देहदान

रायपुर। आरंग के ग्राम बिरबिरा निवासी मेहत्तरू साहू (94) का निधन रविवार 3 नवम्बर 2019 को सुबह 8 बजे हो गया। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स को देहदान की घोषणा इसी साल 27 फरवरी 2019 को कर चुके थे। उनकी इच्छानुसार उनके बेटे मोतीलाल साहू ने 3 नवंबर को देहदान कराया। एम्स में आरंग क्षेत्र का यह पहला देहदान है। ग्रामीणों के बीच मेहत्तरू साहू ने रूढ़ीवादी सोच को ठुकराते हुए एक बेहतर कार्य किया। परिजनों की सहमति पर उनका पार्थिव शरीर लेकर एम्स के शरीर रचना विभाग के कर्मचारी राम भुवन पटेल रविवार सुबह रायपुर एम्स पहुंचे। मरने के बाद भी मेहत्तरू साहू का पार्थिव शरीर चिकित्सिा विज्ञान के क्षेत्र में देश के लिए काम आएंगे। मेहत्तरू साहू की बहुत इच्छा थी कि देहांत के बाद उनका शरीर चिकित्सालय में दिया जाए। वे फुलसिंग साहू के भाई, मोती लाल के पिताजी, अनुसुइया के ससुर और कैलाश कुमार, पत्रकार गनपत, टिकेश्वर के दादाजी थे।