Tuesday, 24 August 2021

नास्तिक

मनुष्य जन्म से नास्तिक होता हैं।
पैदा होने के बाद 
उसके वातावरण जैसा होता हैं, 
वैसे ही बन जाते हैं।

जो व्यक्ति विज्ञान को मानते हैं,
उसके बच्चे नास्तिक बन जाते हैं।

जिस परिवार में अंधविश्वास 
और धार्मिक पाखंड है,
उस परिवार के बच्चे 
आस्तिक बन जाते हैं।

कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं,
जो आस्तिक वातावरण में 
पैदा होने के बाद भी 
नास्तिक बन जाते हैं।
इसका कारण है, 
ये वातावरण से संघर्ष करते हैं,
वैज्ञानिक तर्क से अध्ययन करते हैं 
और विवेक से सोचते हैं।

-टिकेश कुमार

No comments:

Post a Comment