Sunday, 12 February 2017

देशद्रोही

अधिकार की बात करे
तो देशद्रोही
रोजगार की बात करे
तो देशद्रोही
सरकार के खिलाफ आवाज उठाओ
शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की मांग की
तो देशद्रोही
समानता और सम्मान के लिए लड़ो
झूठ को झूठ और सच को सच कहो
तो देशद्रोही
अगर तुझे देशभक्त बनना है
तो भेड़ चाल चलना है
मुँह को सी कर
आँख़े बंद करना है
देश को बेचने वालों के
तलवे चाटना है
तभी तुम सच्चे देशभक्त कहलाओगे।

No comments:

Post a Comment